फरीदाबाद: फरीदाबाद में बुजुर्ग व दिव्यांग वर्ग के मतदाताओं ने प्रशासन के आह्वान को किया सफल, बढ़चढ़कर डाला वोट
जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त विक्रम सिंह बीते कुछ दिनों से आम लोकसभा चुनावों के लिए शहरवासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे थे और आज 25 मई को बुजुर्गो ने भी प्रशासन के आह्वान को सिरे चढ़ा दिया है। ऐसे ही कुछ चुनावी रुझान आज मतदान के दिन सामने आए है। रणवीर सिंह जो शारीरिक रूप से दिव्यांग है लेकिन मतदान के लिए सबसे आगे आए।