कोटपूतली: कोटपूतली में सफाई व्यवस्था चरमराई, वेतन न मिलने पर सफाईकर्मी हड़ताल पर
Kotputli, Alwar | Apr 13, 2026
कोटपूतली कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ठेकेदार द्वारा समय पर वेतन भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में ठेका और संविदा सफाईकर्मी पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।