टिकारी: टिकारी प्रखंड कार्यालय में जनगणना 2027 के लिए नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र वितरित
Tikari, Gaya | May 2, 2026 टिकारी प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार दोपहर भारत की जनगणना 2027 में प्रतिनियुक्त कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र का वितरण किया गया। सभी पर्यवेक्षक व प्रगणक को क्रमानूसार सामग्री प्रदान की गई। जिसके बाद सभी को नजरी नक्शा बनाने का निर्देश दिया गया। चार्ज अधिकारी सह BDO योगेंद्र पासवान ने सभी कर्मियों को जनगणना में सटीकता व सतर्कता रखने को कहा।