मानपुर: पनपथा के खेरवा टोला में बाघ के हमले में मृत महिला के परिजनों को ₹8 लाख मिले, ₹17 लाख और मिलेंगे
Manpur, Umaria | May 28, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा के खेरवा टोला मे बाघ के हमले में मृत महिला के परिजनों को सहायता राशि मिलना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित 25 लाख रुपये की कुल सहायता राशि में से 8 लाख रुपये बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने मृतिका के परिजनों के खाते में जमा करा दिए हैं। शेष 17 लाख रुपये की स्वीकृति के लिए फाइल राजस्व विभाग को भेजी गई है।