महाराजगंज: सेहगो के पास कैटर्स के ठेकेदार से अपनी मजदूरी का पैसा मांगने पर, दो युवकों के साथ की गई मारपीट
2 मार्च सोमवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास दो मजदूर युवक अपनी मजदूरी का पैसा मांगने के लिए कैटरर्स ठेकेदार के पास गए हुए थे। परंतु ठेकेदार के द्वारा पैसे के बदले मारपीट की गई। मारपीट में घायल युवक अपनी फरियाद लेकर बछरावां थाने पहुंचे। जहां मजदूर युवकों का मेडिकल व इलाज अस्पताल में पुलिस ने करवाया है और आरोपित ठेकेदार की पुलिस तलाश कर रही है।