धमदाहा: भवानीपुर में कई वाटर एटीएम खराब, लोगों में बढ़ रहा आक्रोश, लाखों खर्च के बाद भी नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल
धमदाहा :- भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से लगाये गये कई वाटर एटीएम कुछ ही महीनों में खराब हो गये हैं। भीषण गर्मी के बीच शुद्ध एवं ठंडा पेयजल की सुविधा ठप होने से लोगों में नगर पंचायत के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर पंचायत क्षेत्र के सीएचसी भवानीपुर, सर्वोदय आश्रम चौक, वार्ड संख्या 15 स्थित शिशवा तथा तेलियारी में लगाये गये वाटर...