कायमगंज: नवाबगंज में मातृ वंदना योजना में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई, 5 को जारी किया गया नोटिस
नवाबगंज बाल विकास परियोजना कार्यालय ने सरकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के कार्यों में अप्रैल माह से लापरवाही बरसाने और काम ठप रखने के आरोप में 5 लोगों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।सीडीपीओ मीनाक्षी सिंह ने बताया कि प्रभावी कार्यों में किसी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नही की जाएगी।