भीलवाड़ा: हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने 51 हनुमान मूर्तियों के लिए दिए 2.03 लाख रुपये
समाज सेवा और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए, भीलवाड़ा के हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने बाँसवाड़ा जिले में धर्म जागरण के लिए बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की है।ट्रस्ट ने भारत माता भक्ति धाम, बाँसवाड़ा की अपील पर ₹2,03,500 का चेक सौंपकर क्षेत्र में हनुमान प्रतिमाओं की स्थापना के संकल्प को पूरा करने में सहयोग दिया है।