प्रतापगढ़: नाले की जमीन में बड़ा घोटाला उजागर, कलेक्टर का सख्त एक्शन, पटवारी-गिरदावर निलंबित, निर्माण पर रोक के बावजूद निर्माण
प्रतापगढ़। नगर परिषद क्षेत्र के धमोतर दरवाजे स्थित अम्बिका राजराजेश्वरी मंदिर के समीप प्राकृतिक नाले और उससे सटी भूमि के आवंटन में सामने आई गंभीर अनियमितताओं पर जिला कलेक्टर अंजलि राजोरिया ने कड़ा और त्वरित एक्शन लिया है। जांच में नियमों की खुली अवहेलना पाए जाने के बाद एक पटवारी और एक गिरदावर को निलंबित कर दिया गया है, वहीं नाला निर्माण में डीएलबी के रोक के