सोहागपुर: बड़ी मस्जिद सोहागपुर के सामने कमिश्नर के निर्देश के बाद नाले एवं सड़क का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ
जिला मुख्यालय में स्थित सोहागपुर बड़ी मस्जिद के सामने कमिश्नर के निर्देश के बाद रविवार को सड़क एवं नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है।जहां पर पर निर्माण कार्य की वजह से राहगीरो को लंबी दूरी तय करना पड़ा है। आपको हम बता दें कि विगत दिनों कमिश्नर बीएस जामोद के द्वारा नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया था कि जल्द अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा किया जाए।