सोहागपुर: कोतवाली थाने में सट्टा एक्ट का मामला हुआ दर्ज पुलिस ने रविवार को दी जानकारी इंदिरा चौक के पास का मामला
शहडोल जिले के कोतवाली थाने में सट्टा एक्ट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया है कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद इंदिरा चौक के पास दबिश देकर रवि कुमार द्विवेदी के कब्जे से 280 रुपए जप्त करते हुए सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई है। पुलिस ने बताया है कि इस कार्यवाही में मुख्य रूप से ASI रजनीश तिवारी की अहम भूमिका रही है।