सोहागपुर: कुदरी गांव में हुई मारपीट के मामले में सोहागपुर थाने में केस दर्ज
शहडोल जिले के सोहागपुर थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी सोनल सिंह ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी जितेंद्र सिंह व दो अन्य के द्वारा आपसी बात को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।