सोहागपुर: एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी नहीं बना सोहागपुर मार्ग का नाला आवागमन बाधित स्थानीय लोगों में आक्रोश
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के सोहागपुर मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य के दौरान नाले का भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके कारण बीते एक सप्ताह से सोहागपुर मार्ग में आवागमन पूरी तरह से बाधित है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया है। इसके बावजूद भी आवागमन बाधित है।