सोहागपुर: जिलेभर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर लगाए वाहन चेकिंग अभियान 130 वाहनों का काटा चालान पुलिस ने रविवार को दी जानकारी
शहडोल जिले की पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान लगाकर 130 वाहनों का चालान काटकर पुलिस ने 49700 का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने बताया है कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह कार्यवाही की गई है।