बिसौली: बिसौली में ई-पंजीकरण प्रक्रिया के विरोध में रजिस्ट्री कार्यालय पर बैनामा लेखकों ने किया प्रदर्शन
Bisauli, Budaun | Jun 15, 2026 बिसौली में ई-पंजीकरण प्रक्रिया के विरोध में सोमवार को 11 बजे करीब रजिस्ट्री कार्यालय पर बैनामा लेखकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। दस्तावेज लेखक संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले एकत्रित हुए बैनामा लेखकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन के दौरान बैनामा लेखक तहसील परिसर से होते हुए उपनिबंधक कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा।