रोसड़ा: गांधी चौक: महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर विभूतिपुर विधायक ने किया निरीक्षण
रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्थापित प्रतिमा और संरचना बीते दिनों अज्ञात द्वारा रात्रि में क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सोमवार को विभूतिपुर विधायक कामरेड अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया और मामले को लेकर सदन में सवाल उठाने की बात कही। एसआईटी गठित कर मामले की जांच करने की बात कही है।