सदर: नमो घाट पर डबल डेकर बोट से युवती ने लगाई छलांग, दो आरक्षियों ने जान पर खेलकर बचाई उसकी जान
Sadar, Varanasi | Jul 11, 2026 नमो घाट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक युवती बजरा (डबल डेकर) बोट से गंगा में कूद गई। मौके पर तैनात आरक्षी रोहित कुमार कन्नौजिया और अशुतोष मिश्रा ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान युवती बेहोश थी। आरक्षी रोहित कुमार कन्नौजिया ने तत्काल उसे ऑटो से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के उपचार से उ