हुज़ूर: ट्वीशा शर्मा केस: भोपाल पुलिस 7 दिन का रिमांड मांगेगी, समर्थ सिंह से होगी पूछताछ
Huzur, Bhopal | May 23, 2026 भोपाल के चर्चित ट्वीशा शर्मा मामले में पुलिस जांच लगातार तेज होती जा रही है। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि आरोपी समर्थ सिंह को देर रात भोपाल लाया गया है और पुलिस कोर्ट से उसका 7 दिन का रिमांड मांगेगी। पुलिस अब समर्थ सिंह से मामले के हर पहलू पर विस्तार से पूछताछ करेगी |