नानपारा: कल्पी पारा में सिंचाई विभाग की एक बैठक हुई आयोजित,मोतीपुर कालोनी में अवैध कब्जे को हटाने के लिए नोटिस जारी
बहराइच के कल्पीपारा में सिंचाई विभाग को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमे उपाध्यक्ष ने नलकूप विभाग को निर्देश दिया कि विद्युत एवं यांत्रिक दोष संबंध नलकूपों को शीघ्र ठीक कराकर उन्हें क्रियाशील कराए। उन्होंने कहा कि मोतीपुर कॉलोनी में अवैध कब्जा धारकों को नोटिस भेज कर हटाने को कहा गया। सरयू लिंक चैनल को भी अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए निर्देश दिए गए।