नानपारा: सशस्त्र सीमा बल की टीम ने 2.160 ग्राम अफीम के साथ दो को रूपईडीहा चेक पोस्ट से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
भारत नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल की टीम लगातार अलर्ट मोड पर रहती है। सशस्त्र सीमा बल की टीम व पुलिस की टीम आज रुपईडीहा चेक पोस्ट पर दो संदिग्ध लोगो को नेपाल से भारत की तरफ आते देखा। इस पर टीम ने दोनों तलाशी के बाद पूछताछ की। तलाशी के दौरान दोनों लोगों के पास से 2.160 ग्राम अफीम बरामद हुई।