नानपारा: रिसिया बाजार में सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर से लाखों के जेवर और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ, दी तहरीर
रिसिया बिजली घर के पास स्थित नहर कॉलोनी में सिंचाई विभाग से सेवानिवृत अर्जुन सिंह परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि देर रात घर के पीछे खेत की तरफ से चोर घुस आए। कमरे में रखी आलमारी से 2 लाख कीमत के जेवरात और 48 हजार की नगदी उठा ले गए। आहट होने पर जब वह जगह तो कर भाग निकले। कमरों में जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी।