नानपारा: इंटहा गांव के पास सरकारी जमीन में लगे आम के सात पेड़ों पर ठेकेदार ने चलाया आरा,एसडीएम से हुई शिकायत
नानपारा वन रेंज में सरकारी जमीन पर लगे आम के सात पेड़ों को ठेकेदारों ने काटकर गिरा दिया। क्षेत्रीय लेखपाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वन क्षेत्र नानपारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत इंटहा से जगीर को जाने वाले मार्ग पर सरकारी जमीन पर आम के सात पेड़ लगे हुए थे।