नानपारा: जमुनहा व बाबागंज के कार्ड धारकों ने कोटेदार के खिलाफ उठाई आवाज, मनमानी से राशन वितरण करने का लगाया आरोप
सीमावर्ती क्षेत्र के जमुनहा व बाबागंज के ग्रामीणों ने क्षेत्र के कोटेदार मोहम्मद अहमद पर अंगूठा लगवाने के बाद राशन वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाया है। गुस्सा है ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक को पत्र सौंप कर कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर सभी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।