ब्यौहारी: ब्यौहारी जयसिंह नगर थाने की सीमा पर केबिन में फंसे चालक की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू
जोरा विजहा के पास तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकराया, चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने रेस्क्यू किया, लेकिन जेसीबी देर से पहुंची। करीब दो घंटे बाद चालक को निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू कर दी है।