उदवंत नगर: मौलनाचक से 50 हजारी का इनामी अपराधी को गजराजगंज ओपी की पुलिस ने गिरफ्तार किया
मोलनाचक गांव से गजराजगंज पुलिस ने पचास हजार का इनामी बदमाश को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाश भोजपुर जिले के अपराधियों के टाप टेन सूची में शामिल है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। गजराजगंज ओपी प्रभारी हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार राम अवधेश सिंह हत्या सहित कई मामलों का नामजद था। गिरफ्तारी के डर से पुलिस के नजरो से इधर उधर छपकर रहता व भाग फिरता था।