उदवंत नगर: प्रखंड उदवंतनगर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में सम्राट अशोक चक्रवर्ती का जन्म जयंती मनाया गया
उदवंतनगर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारीसाथ सहित अन्य सरकारी विद्यालयों में सम्राट अशोक चक्रवर्ती का जन्म जयंती मनाई गई। जिस दौरान स्कूली बच्चों सहित शिक्षको ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। शिक्षको ने सम्राट अशोक चक्रवर्ती के जीवन काल से जुड़ी यादों को सभी बच्चों को बताया साथ ही उनके बताए मार्गो पर चलने की अपील किया।