बेतिया: साइबर थाना पुलिस ने ₹50 हजार की ठगी के मामले का किया खुलासा
आज 21 मई शाम 4 बजे साइबर डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया कि 17 मई को लॉरिया थाना क्षेत्र के उदय प्रसाद कुशवाहा के द्वारा साइबर थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया कि 2 अज्ञात लोगों के द्वारा आपात स्थिति की बात कह कर साइबर ठगी की गई है, उनके अकाउंट में 50 हजार रुपए की राशि भेज कर उदय प्रसाद कुशवाहा से 50 हजार रुपए नगद ले लिए गए हैं।