लातेहार: लातेहार में पेशा नियमावली के विरोध में आदिवासी संगठनों का धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
जिला पड़हा समिति के नेतृत्व में पेशा नियमावली के खिलाफ, गैर-आदिवासियों को ग्राम प्रधान बनाए जाने के विरोध में तथा आदिवासियों की धार्मिक एवं सामाजिक जमीन की रक्षा को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन सोमवार की दोपहर करीब एक बजे समाहरणालय समक्ष किया गया।