भिण्ड के अमायन में बने शासकीय सांदीपनि विद्यालय में 287 छात्र-छात्राओं को आज सोमवार के रोज शाम 4बजे कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने निशुल्क साइकिल का वितरण किया है इस साइकिल वितरण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को सुलभ और सहज बनाना है ताकि बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सके और उनकी उपस्थिति में सुधार हो