मुगलसराय: मुगलसराय लाठ नंबर-2 में पारिवारिक त्रासदी का सिलसिला जारी, भाई-बहन के बाद अब बड़े भाई ने दी जान
मुगलसराय लाठ नंबर-2 में बुधवार देर रात 48 वर्षीय गुड्डू गुप्ता ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने उनका शव बरामदे में फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक कुछ समय से अकेले रह रहे थे और उनकी तबीयत भी खराब थी। गुरुवार दोपहर 12 बजे पुलिस द्वारा मामले जाँच की बात कही गयी।