नौतनवा: ग्राम पंचायत जमुहानी के नौरंगा टोला में उर्वरक की दो दुकानों को नायब तहसीलदार ने किया सील
नौतनवां नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव व परसामलिक थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत जमुहानी के नौरंगा टोला में उर्वरक की दो दुकानों को सोमवार की सुबह में खोलकर खाद नेपाल भेजने के आरोप में सील कर दिया है। इसके साथ ही दो बाइक को कब्ज़े में लिया है जिसपर दो बोरी यूरिया लदे थे।