नौतनवा: मां दुर्गा सेवा समिति परशुरामपुर द्वारा निकाली गई भब्य शोभायात्रा
परशुरामपुर में मां दुर्गा सेवा समिति के 17वें स्थापना दिवस के मद्देनज़र रविवार दोपहर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा परशुरामपुर गांव से निकलकर पुरैनिहां मुख्य मार्ग पर भ्रमण करते हुए पुन: परशुरामपुर दुर्गा पंडाल तक पहुंच कर अन्य कार्यक्रमों में परिवर्तित हो गई। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव की महिला पुरुषों एवं बच्चे भी शामिल हुए।