नौतनवा: कम्पोजिट विद्यालय रतनपुर में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए हुआ प्रशिक्षण
नौतनवा ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय रतनपुर में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए चल रहे पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शनिवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्र भूषण पाण्डेय ने निरीक्षण कर जायजा लिया और दूसरे बैच के प्रशिक्षण का समापन किया। इस मौके पर प्रशिक्षण में वृजेश यादव, विजय प्रकाश, विवेक कुमार पटेल, रामानन्द, राहुल, अजय कुमार सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।