नौतनवा: महुअवां गांव के ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर लेकर घर-घर चिपकाया पोस्टर
नौतनवां तहसील क्षेत्र के महुअवां गांव के ग्रामीणों ने नौतनवां महुअवां मार्ग पर रविवार दोपहर पोस्टर लगाकर सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर प्रदर्शन किया और घर घर जाकर सड़क नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर चिपकाए गए। वहीं इस संबंध में ग्राम प्रधान पति राजू चौधरी ने बताया कि यह सड़क लगभग दस वर्ष पहले मंडी समिति से बना था लेकिन दोबारा कभी भी रिपेयरिंग नहीं हुई है।