पथरिया: जेरठ में जहरीली गैस का कहर: गेहूं में डाली गोलियों से दो मासूमों की मौत, 10 बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण
Patharia, Damoh | May 18, 2026 पथरिया थाना क्षेत्र के जेरठ गांव में गेहूं मे डाली गई जहरीली गोलियों से निकली विषैली गैस के कारण दो मासूमों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग बीमार हो गए। सोमवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में गेहूं में तय मात्रा से अधिक जहरीली गोलियां डालना सामने आया। प्रशासन ने 80 बोरी गेहूं को घर से तीन किलोमीटर दूर रखा।