लखीसराय: पवित्र सावन माह को लेकर लखीसराय के प्रसिद्ध श्रृंगी ऋषि धाम सज धज कर तैयार हजारों श्रद्धालु जल अर्पण करने पहुंचेंगे यहां
पवित्र सावन मा की शुरुआत को लेकर लखीसराय के प्रसिद्ध श्रृंगी ऋषि धाम सजधज कर तैयार है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां शिवलिंग पर जल अर्पण करने आते हैं। साथ ही यहां बने कुंड में नहा कर पूजा अर्चना करते हैं। जिसको लेकर मंदिर कमेटी की ओर से भी व्यवस्था की गई है। यहां कुछ नए भवनों का निर्माण किया गया जहां लोग ठहर सकेंगे।