बड़गांव: जिले की जाह्नवी और भव्य ने आगरा में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय लैक्रोस चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
उदयपुर के सेंट ग्रेगोरियन स्कूल की छात्रा जाह्नवी राठौर और छात्र भव्य गवारिया ने आगरा में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय लैक्रोस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। जान्हवी ने जूनियर गर्ल्स और भव्य ने सब-जूनियर बॉयज़ टीम में शानदार प्रदर्शन किया। लेक्रोस प्रबंध समिति ने सुबह जानकारी दी।