इटाढ़ी: अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने अधिकारियों के साथ की बैठक
Itarhi, Buxar | Sep 27, 2025 अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य राजू कुमार ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में किया। बैठक में जिलास्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट विद्यालयों में नामांकित बच्चों के बारे में पृच्छा की गई।