रफीगंज: रास्ता भटककर पौथू पहुंची अज्ञात महिला, मुखिया ने पहचान के लिए लोगों से की अपील
एक अज्ञात महिला, जिनकी मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है, रास्ता भटककर पौथू पहुंच गई हैं। महिला अपना नाम और पता बताने में असमर्थ हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। शुक्रवार रात्रि 11:00 बजे गोरा शर्मा ने बताया कि फिलहाल महिला को पौथू थाना में रखा गया है और उन्होंने लोगों से अपील की की महिला की पहचान में सहयोग करें।