जांजगीर: पत्नी से विवाद में दामाद की हत्या, साला और ससुर को गिरफ्तार किया, सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने दी जानकारी
जांजगीर-चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरखोद में शादी समारोह के दौरान युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक जगदीश प्रजापति (26) शराब के नशे में पत्नी से विवाद कर रहा था। इसी दौरान समझाइश के बीच बड़े ससुर देसाई कुम्हार और साला रामनारायण प्रजापति ने मारपीट कर गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने शव को 500 मीटर दूर छिपा दिया था।