बरहरुवा: पाकुड़ विधायक ने इस्लामपुर में इफ्तार पार्टी का किया आयोजन, हजारों लोग हुए शामिल
बरहरवा प्रखंड के इस्लामपुर विधायक आवास में विधायक निसात आलम के द्वारा शनिवार की संध्या पवित्र माह-ए-रमज़ान के अवसर पर सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बरहरवा प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में रोजेदारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों ने भाग लिया।