मोदनगंज: गंधार मठ गांव में शराबी दूल्हे को दुल्हन ने जयमाला पहनाने से किया इनकार, बिना शादी बारात लौटी
मोदनगंज प्रखंड के गंधार मठ गांव में रविवार के रात्रि पटना से आई बारात में जयमाला के दौरान दुल्हन ने दूल्हा के गले मे वरमाला डालने से इनकार कर दिया और शादी नहीं करने का फैसला दिया। इसके बाद बरात लौट गई और ग्रामीण दूल्हा को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना पाकर पोखरी थाना के पुलिस सोमवार के दोपहर 1:00 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर दूल्हा को अपने कब्जे में लिया है।