मुंगेर: निकाय कैबिनेट गठन को लेकर मुंगेर जिले में चुनावी सरगर्मी तेज़ हुई
Munger, Munger | May 29, 2026 मुंगेर जिले के नगर निकायों में शुक्रवार को निकाय कैबिनेट यानी सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। मुंगेर नगर निगम, जमालपुर नगर परिषद और हवेली खड़गपुर नगर परिषद में सुबह से ही चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल बना रहा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिहार