मुगलसराय: राजघाट मालवीय पुल पर चढ़े युवक ने गंगा में लगाई छलांग, NDRF और पुलिस ने उसकी जान बचाई
मुगलसराय के राजघाट स्थित मालवीय पुल पर गुरुवार दोपहर 12 बजे को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पुल के ऊपरी ढांचे पर चढ़ गया। मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस की समझाइश के बावजूद युवक ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस व NDRF टीम ने तत्पर्ता दिखाते हुये युवक की जान बचाई। व युवक को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया।