बेलागंज: भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
Belaganj, Gaya | Apr 6, 2026 बेलागंज थाना क्षेत्र के सिघौल गांव में भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।