कोलेबिरा: छगरबंधा घाटी में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम की मौत
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सिमडेगा-कोलेबिरा मुख्य सड़क पर छगरबंधा घाटी के पास दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय आदर्श तोपनो की मौके पर मौत हो गई। वह पिता के साथ बाइक से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जांच में जुटी है, इलाके में शोक है।