शाहबाद: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से विवाहिता लापता, मामला दर्ज
कोतवाली के एक मोहल्ले से विवाहिता के लापता होने पर पीड़ित पति ने अज्ञात के विरुद्ध पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने लापता की तलाश शुरू की है। पीड़ित पति के अनुसार उसने बरेली जनपद से अभी 9 फ़रवरी को ही विवाह किया था उसकी पत्नी मोबाइल से किसी अज्ञात से बात किया करती थी।