बेगूसराय: छितरौर गांव में पति से विवाद होने के बाद नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर गांव में पति और पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद नाराज पत्नी ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना मटिहानी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।