बेगूसराय: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कारगिल भवन में गांधी जी के संदेश को DM ने सुनाया, कुष्ठ रोगियों की मदद के लिए दिलाई शपथ
मंगलवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कारगिल भवन में महात्मा गांधी के संदेश को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सुनाया। इस दौरान कुष्ठ रोगियों की मदद के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मियों को शपथ भी दिलाई गई। डीएम रोशन कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है, इस दिन को हम शहादत दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों की मदद के लिए काम करते थे।