बेगूसराय: जागीर मोहल्ले में पैसे के पुराने लेनदेन के विवाद में हुआ मारपीट, एक ही परिवार के 05 व्यक्ति घायल
बेगूसराय में पैसा के पुराने लेनदेन के विवाद में दबंगों द्वारा एक ही परिवार पर जानलेवा हमले किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. नगर थाना क्षेत्र के जागीर मोहल्ला की है. इस मारपीट में मुरली पोद्दार, रंजू देवी, सोनू कुमार, जय किशन पोद्दार एवं सुभाष कुमार घायल हुआ है.